फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सुनार नदी उफान पर,अटल सेतु पर मंत्री गोपाल भार्गव ने लोगों के साथ देखा नजारा

Thu, 03 Aug 2023 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

अटल सेतु के पिलर से पानी टकरा कर सुनार नदी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। नदी किनारे स्थित शिव मंदिर एवं सूर्य मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
नदी किनारे स्थित शिव मंदिर एवं सूर्य मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में लगातार हो रही बारिश से रहली नगर के बीचों बीच से निकली सुनार नदी उफान पर है। सुनार नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नदी के ऊपर बने अटल सेतु पर नदी का नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अटल सेतु से निकल रहे प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने लोगों को सुनार नदी का अटल सेतु से लुफ्त उठाते देखा तो वे भी रुक गए और  करीब आधे घंटे तक सुनार नदी के तेज बहाव का लोगों और समर्थकों के लुफ्त उठाया।
विज्ञापन


अटल सेतु पर बने सेफी पॉइंट पर पहुंच रहे लोग 
अटल सेतु के पिलर से पानी टकरा कर सुनार नदी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। नदी किनारे स्थित शिव मंदिर एवं सूर्य मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच रहा है। सुनार नदी का जल स्तर बढ़ रहा है  सुनार नदी को देखने लोग अटल सेतु पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा रिपटा पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। बैरिकेडिंग न होने से दुर्घटना का डर बना हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें