सागर में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
सागर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। ये दोनों खेत में काम कर रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे तभी वज्रपात हो गया।
मामला सागर जिले के रहली थाना के ग्राम सहजपुरी कला का है। सोमवार दोपहर यहां गरज और चमक के साथ हुई तेज बारिश एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई। बताया गया कि यहीं रहने वाले दो युवक खेत में काम कर रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे बैठ गए थे। तभी आकाशीय बिजली गिर गई। सहजपुरी कलां निवासी 35 वर्षीय युवक राजू गौड़ की मौत हो गई, वहीं ग्राम समनापुर निवासी 40 वर्षीय युवक कालू आदिवासी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया। इसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।