फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आरटीओ सख्त: यातायात नियम तोड़ने पर जिले में 1,283 लाइसेंस निलंबित, निरस्त किए

Thu, 28 Oct 2021 05:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 इंदौर में आरटीओ ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर सख्ती लागू कर दी है। नियम तोड़ने वाले पर 1,283 लाइसेंस निलंबित/निरस्त किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की आदत नहीं है, तो डाल लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि जरा-सी चूक से आपका लाइसेंस निलंबित हो जाए। इंदौर में आरटीओ ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर सख्ती लागू कर दी है। नियम तोड़ने वाले पर 1,283 लाइसेंस निलंबित/निरस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा कार्रवाई दोपहिया वाहन चालकों पर
इंदौर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस कार्रवाई के अंतर्गत 814 दोपहिया वाहन चालक, 460 चार पहिया वाहन चालक तथा 9 अन्य वाहन चालकों के लायसेंस निलंबित/निरस्त किए गए हैं। जिले में सितंबर माह तक दो माह में आठ हजार 346 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए। मुख्य रूप से उपरोक्त अवधि में निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने एवं रेड लाइट का उल्लंघन करने पर 776 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित/निरस्त किए गए। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने पर 399 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले 99 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित/निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें