फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः देश के हालात पर संघ का अनौपचारिक सत्र शुरू

Mon, 06 Jan 2020 03:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का अनौपचारिक सत्र रविवार से इंदौर में शुरू हो गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत के नेतृत्व में संघ के उच्च पदाधिकारी इसमें देश के वर्तमान हालात पर चर्चा करने को इकट्ठा हुए हैं। तीन दिवसीय सत्र का समापन मंगलवार को होगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी समेत करीब 30 वरिष्ठ नेता संघ परिवार की कार्यपद्धति पर चर्चा करेंगे, जिसमें सत्तासीन भाजपा सरकार की कार्यशैली भी शामिल है। इस दौरान संगठन को लेकर भविष्य की नीतियों को लेकर भी चर्चा की बात कही जा रही है।

इस सत्र का आयोजन ऐसे वक्त में हुआ है, जब नागरिकता संशोधन कानून और नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर देशभर में विपक्ष एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ हमलावर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें