फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, नगदी-जेवर लेकर भागे लुटेरे, आदर्श नगर की घटना

Tue, 18 Oct 2022 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले की पॉश कॉलोनी आदर्श नगर में परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की वारदात का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लुटेरे घर से नगदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घर जिस में लूट हुई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के परासिया रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी आदर्श नगर में आधी रात को परिवार के तीन सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। तीन लुटेरों ने हथियार के दम पर नगदी और जेवरात लूटे और फरार हो गए। आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के पास कट्टा और रॉड होने का दावा किया है। देहात पुलिस ने शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी मयंक उईके ने बताया कि आदर्श नगर निवासी रिटायर्ड जिला पंचायत सीईओ 64 वर्षीय नवल किशोर पिता रामकिशोर साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी बीना और बेटी शैलजा साहू के साथ रहते हैं। रविवार की रात परिवार के तीनों सदस्य भोजन कर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे के आसपास अज्ञात नकाबपोश उनके घर में घुसे और कट्टे के दम पर उन्हें धमकाकर रजाई के अंदर दबे रहने कहा, इसके बाद वे उनकी पत्नी-बेटी के कमरे में गए और उन्हें भी धमकाकर शांत रहने कहा और घर की पांच अलमारियों में से दो सोने की अंगूठी, दो सोने के कान के कुंडल सहित करीब पन्द्रह सौ रुपये नगदी लूटकर भाग निकले। आरोपियों के जाने के पन्द्रह मिनट बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 392 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह मौके पर पहुंचे अफसर
आदर्श नगर में हुई वारदात को देहात पुलिस चोरी की घटना करार दे रही है, लेकिन अलसुबह जब ये वारदात पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को लगी तो मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देशों पर एफएसएल टीम, फॉरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा और जांच की। अनुमान लगाया जा रहा है कि लुटेरे रेलवे पटरी से आकर उसी तरफ भागे होंगे, हालांकि एक रास्ता पुराने आरटीओ के पास से गुरैया की ओर जाता है, तो उस ओर जाने की संभावना भी बनी हुई है। पुलिस जांच के बाद जल्द खुलासे का दावा कर रही है। वहीं, पॉश इलाके में हुई लूट की वारदात के बाद अब पुलिस की नाइट गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें