फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, बाइक की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 21 Sep 2022 04:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो सड़क हादसा हुआ है। दोनों सड़क हादसों में एक-एक की मौत हुई है। पहला हादसा अमरवाड़ा बाईपास पर हुआ, जबकि दूसरा मामला भी अमरवाड़ा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते फिर एक भीषण हादसा हो गया। छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरलाखापा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइकर्स को पहियों तले रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, सुरलाखापा निवासी इंद्रजीत पिता प्रदीप धुर्वे अपने मित्र अरबाज पिता जफर कुरैशी के साथ मोटर साइकिल से अमरवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान अमरवाड़ा बाईपास पर अमरवाड़ा की ओर से अज्ञात वाहन ने दोनों को पहियों तले रौंद दिया।

हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इंद्रजीत धुर्वे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी अरबाज कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


बालक को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा
दूसरा सड़क हादसा भी अमरवाड़ा थाना क्षेत्र का है, यहां बाइक चालक ने साइकिल से जा रहे बालक को रौंद दिया। जानकारी में पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम हिवरासानी निवासी 15 वर्षीय प्रहलाद पिता कपूर उईके अपनी साइकिल से जा रहा था, तभी एक पल्सर सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में घायल प्रहलाद को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें