फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: डिंडोरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 महिलाओं की मौत, 31 घायल

Sat, 03 Jun 2017 08:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में 31 अन्य घायल हुए हैं। ट्रक एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे लोगों से भरा हुआ था और ये सामनापुर के नजदीक दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रक में 40 लोग सवार थे। ये लोग भुसंडा क्षेत्र से जिले के सिंघनपुरी गांव की तरफ जा रहे थे। हादसा बामनी और सिंघनपुरी गांव के बीच हुआ जो कि जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर है।

पुलिस का कहना है कि नंदिनी (15), ओमवती, श्यामकली, सुनीता, रामकली और धीरनवती (30) की इस हादसे में मौत हुई है,  जबकि 31 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद से ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें