फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना-चित्रकूट मार्ग पर सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो में बैठे दो लोगों ने दम तोड़ा

Tue, 19 Apr 2022 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। ये सभी एक ऑटो में बैठे थे, जिसे सतना-चित्रकूट मार्ग पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में चित्रकूट मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना जिले के मझगवां थाना अंतर्गत पिंडरा ग्राम के पास की घटना है। मझगवां थाना पुलिस ने बताया कि हादसा सतना-चित्रकूट मार्ग पर हुआ। एक ऑटो में पांच लोग बैठकर जा रहे थे। तभी पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष ही शामिल है। तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को मझगवां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें