फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उज्जैन में बस पलटने से दो मजदूरों की मौत, 36 घायल

Sun, 23 Aug 2020 01:59 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, उज्जैन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इटावा से गुजरात के अहमदाबाद जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पलट गई। हादसा रविवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उज्जैन से करीब 20 किलोमीटर दूर कायथा पुलिस थाना इलाके में एक मोड़ पर एक यात्री के बस के अचानक पलट जाने से इसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।


कायथा पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि कायथा मोड़ के पास तड़के करीब 3 बजकर 50 मिनट पर एक बस पलट गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में सचिन कुमार जाटव (24) की घटनास्थल पर ही बस के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि सूरज प्रजापति (27) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


राजपूत ने बताया कि हादसे में 36 अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त यह बस उत्तर प्रदेश के इटावा से मजदूरों को लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी। इस बस को एक ठेकेदार ने किराए पर लिया था। राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें