फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Sagar: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटर और बाइक को मारी टक्कर, कांग्रेस नेता सहित तीन की मौत

Sun, 23 Apr 2023 10:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के मकरोनिया ओबर ब्रिज पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने स्कूटर और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता प्रदीप जैन समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मकरोनिया ओवर ब्रिज पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने स्कूटर और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जोरदार था कि स्कार्पियों की टक्कर से दो पहिया वाहन सवार एक युवक ओवर ब्रिज के नीचे जा गिरा। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद सीएसपी सहित बहेरिया और मकरोनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सडक़ पर पड़े मृतकों और घायलों को अस्पताल रवाना किया, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जैन समाजसेवी, जैनतीर्थ मंगलगिरि के मंत्री और कांग्रेस के नेता प्रदीप जैन बुरी तरह घायल हो गए। जिनको बंसल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत गई। प्रदीप जैन के निधन से जैन समाज में शोक की लहर है। दोनों दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने वाली स्कार्पियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

बाइक को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
रात करीब साढ़े आठ बजे मकरोनिया की तरफ से ग्वालियर पासिंग की स्कार्पियो आ रही थी। बहेरिया की तरफ से बाइक और स्कूटी सवार आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही स्कार्पियो (क्रमांक एमपी 07 सीई 3468) ने तेज रफ्तार में ब्रिज के ऊपर बाइक को ओवर टेक किया। तभी सामने आ रहे स्कूटी से कार टकराकर अनियंत्रित हो गई और साइड से जा रही बाइक से जा लगी, जिससे बाइक में सवार चालक ब्रिज के नीचे जा गिरा। करीब 50 मीटर नीचे गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, स्कूटी सवार प्रदीप कुमार जैन को भी गंभीर चोटें आई। इस हादसे में कमोद कुर्मी और तखत सिंह लोधी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें