फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मैहर में सड़क हादसा, ओवरब्रिज पर बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल

Sun, 06 Nov 2022 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले के मैहर में बस की टक्कर से एक 12 वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
मैहर में बस की टक्कर से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर में एक सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। मामले में मैहर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने और मृत को जीवित बताकर रेफर करने के आरोप भी लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार मैहर में फ्लाई ओवर पर कामदगिरि बस सर्विस की बस ने शनिवार दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे बाइक नंबर MP19 NC 6489 को सामने से टक्कर मार दी। बाइक चालक ने बचने की कोशिश भी की, लेकिन उसका सिर बस से टकरा गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में बाइक चालक गगन पांडे निवासी कटिया मैहर की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठे अभिषेक पांडे एवं एक अन्य को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


गगन को मैहर सिविल अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टर विक्रम सिंह ने उसे सतना रेफर किया गया। सतना में उसे बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गगन मैहर सरस्वती स्कूल का कक्षा 12वीं का छात्र था। शनिवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की टक्कर लगने के कारण गगन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिस एम्बुलेंस से उसे सिविल अस्पताल मैहर लाया गया था, उसके स्टाफ ने भी वहां पहुंचने पर डॉक्टर को बताया था कि सांसें थम चुकी हैं, बावजूद इसके डॉ. विक्रम सिंह ने मृत को जीवित बता कर उसे सतना रेफर कर दिया। लोगों का आरोप है कि डॉक्टर ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए यह जानते हुए भी कि छात्र की मौत हो चुकी है, उसे सतना रेफर कर दिया। इससे परिजनों को परेशानी भी हुई और अनावश्यक पैसे भी बर्बाद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें