फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: चित्रकूट में ट्रैक्टर पलटने से पांच की मौत, सात की हालत गंभीर

Mon, 21 Sep 2020 09:36 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, सतना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के चित्रकूट में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चित्रकूट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी ने कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है।


उन्होंने कहा कि 'हादसे का शिकार हुए लोग उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हैं और तीर्थयात्रा के लिए चित्रकूट आ रहे थे। चालक के नियंत्रण खो जाने के बाद झारी नदी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।'
विज्ञापन


नयागांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए कुछ नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता दें तथा घायलों को शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें