फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने हासिल की 56वीं रैंक, कड़ी मेहनत रंग लाई: जिले का बढ़ाया मान

Sat, 07 Mar 2026 09:41 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Samiksha Dwivedi UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने 56वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वर्षों की मेहनत के बाद मिली इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
समीक्षा द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल है। रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

समीक्षा की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। उनके मामा गोपाल कृष्ण तिवारी ने बताया कि समीक्षा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन है। उन्होंने कहा कि समीक्षा ने दिन-रात मेहनत कर इस कठिन परीक्षा की तैयारी की और आखिरकार उनका सपना साकार हो गया। समीक्षा की प्रारंभिक पढ़ाई इंदौर में हुई। इसके बाद उन्होंने चेन्नई स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की।

विज्ञापन


पढ़ें;  धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद होने के बाद भी बढ़ा राजस्व, लाइसेंस राशि में 19% तक की वृद्धि

बताया गया कि समीक्षा पिछले चार-पांच वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। इससे पहले भी वे दो बार इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बना पाई थीं। पिछले साल वे महज आठ अंकों से चयन से चूक गई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार सफलता हासिल कर ली।

समीक्षा के पिता श्रीनिवास द्विवेदी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उनका पैतृक गांव मऊगंज जिले का डगदुआ है। समीक्षा का विवाह हो चुका है और उनके पति बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। समीक्षा द्विवेदी की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो लगातार मेहनत और संघर्ष के दम पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें