फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: तिलक से चार दिन पहले सड़क हादसे में भाई की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

Thu, 01 May 2025 08:54 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज जिले के लालगंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार लवकुश कुशवाहा की मौत और उसके भाई अमित के घायल होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के वक्त दोनों भाई मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के लालगंज के समीप बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी की तैयारियों में जुटे लवकुश कुशवाहा (23) की मौत और उसके छोटे भाई अमित कुशवाहा (20) के घायल होने की खबर ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तारी मुजरा गांव निवासी लवकुश कुशवाहा अपने छोटे भाई अमित के साथ बाइक से मधवा गांव रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी रात करीब 8 बजे, लालगंज के पास पीछे से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे।

ये भी पढ़ें- मऊगंज में दुष्कर्म पीड़िता का दर्दनाक प्रसव, नवजात की मौत, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी की खुशियों में खलल: मऊगंज के मुदरिया गांव में खाना बनाते वक्त शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सपने के टूटने की दास्तान है। मृतक लवकुश की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। 2 मई को तिलक और 6 मई को बारात निकलने वाली थी। पूरा परिवार रिश्तेदारों को न्योते भेजने और सजावट की तैयारियों में व्यस्त था। लेकिन अचानक आए इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। प्रधान आरक्षक राम कुमार भास्कर ने बताया कि मामला जांच में लिया गया है। शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें