फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: बारिश ने बिगाड़े हालात, सड़क में धंसा LPG सिलिंडर से भरा ट्रक, 15 घंटे से तकवारी कर रहे लोग

Thu, 03 Jul 2025 10:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

हादसा रात में हुआ जब चालक ने अचानक सामने आई गाय को बचाने के लिए ट्रक किनारे किया, लेकिन सड़क की ऊपरी परत समतल होने के बावजूद ट्रक जमीन में धंस गया। घटना के 15 घंटे बाद भी प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोग ट्रक के आसपास निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क में धंसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा में बारिश का मौसम आते ही सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह पर जलभराव और गड्ढों ने निगम के दावे की पोल खोल कर रख दी है। रीवा के ललपा में बारिश में खराब सड़क की वजह से 341 LPG सिलिंडर से भरा ट्रक जमीन में धंस गया। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। उधर 15 घंटे बाद भी रेस्क्यू करने प्रशासन नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


बताया गया कि सभी लोड सिलिंडर भरे हुए हैं, जिन्हें चालक ट्रक से सतना से लेकर सीधी जा रहा था। इसी बीच निर्माणाधीन मार्ग पर धंस गया। मौके पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है कि निर्माण कार्य चालू है। अन्य संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। जिस वजह से ये हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक पिछले 15 घंटे से ट्रक उसी जगह पर फंसा हुआ है। स्थानीय लोगों और चालक के द्वारा कई बार सूचना देने के बाद भी अब तक 341 सिलिंडर से लोड ट्रक को बाहर नहीं निकाला गया है। आसपास बड़ी रिहायशी बस्ती है। जिस वजह से लोग अब परेशान हैं। बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सिलिंडर लोड ट्रक के आसपास सुलगती बीड़ी फेंक दी थी। जिसके बाद किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए तकवारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में 9 सेमी बारिश, जगह-जगह भरा पानी, रेंगती रहीं गाड़ियां, सड़कें बनी तालाब

चालक अवधेश यादव ने बताया कि मैं रात में सिलिंडर लोड ट्रक लेकर यहां से गुजर रहा था। तभी अचानक सामने गाय आ गई। उसे बचाने के लिए मैंने ट्रक को थोड़ा सा किनारे में ले जाकर दबा दिया। ऊपर से तो सड़क समतल दिखी पर ट्रक के पहिए पूरी तरह से जमीन में समा गए और ट्रक पूरी तरह से जमीन में धंस गया। मैं घबरा गया क्योंकि ट्रक में सिलिंडर लोड थे। जिसकी वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था। यह सब सड़क की खराबी की वजह से हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धार में बनने वाले पीएम मित्रा पार्क के पहले चरण के 773 करोड़ के टेंडर जारी, CM ने PM मोदी का माना आभार

स्थानीय निवासी ऋगुराज वासुदेव ने बताया कि जिस तरह से यह ट्रक धंसा है। आसपास मौजूद कई हर उजड़ सकते थे। अगर 24 एलपीजी सिलिंडर भी फट जाते तो यहां पर रह रहे महिलाओं और बच्चों की जान पर बन आती। अब 15 घंटे बाद भी इस ट्रक को यहां से नहीं निकाला गया है। हम लोग यहां पर तकवारी कर रहे हैं। पूरे मामले में आयुक्त सौरभ सोनबड़े ने जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी सड़कों की स्थिति सुधारने की बात कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें