फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: मऊगंज में आकाशीय बिजली का कहर, 12 वर्षीय बालक की मौत, महिला भी झुलसी

Wed, 25 Jun 2025 08:27 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज जिले के नईगढ़ी में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो घटनाएं हुईं। एक में 12 वर्षीय नीरज साकेत की मौत हो गई, जबकि दूसरी में मीरा विश्वकर्मा घायल हो गईं और एक गाय भी मारी गई। ग्रामीणों ने राहत राशि की मांग की है।   
विज्ञापन
मऊगंज में बिजली गिरने से बालक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा एक मवेशी की भी जान चली गई।

विज्ञापन


पहली घटना नईगढ़ी थाना अंतर्गत हटवा सेंगर गांव की है, जहां 12 वर्षीय नीरज साकेत अपने घर से कुछ दूर बकरी चराने गया था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। नीरज बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। दुर्भाग्यवश, उसी वक्त पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन


दूसरी घटना नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 12 की है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से मीरा विश्वकर्मा (35) झुलस गई। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें तत्काल नईगढ़ी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। इसी हादसे में उनके परिवार के रामाधार विश्वकर्मा की एक गाय की भी बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि मृतक किशोर नीरज साकेत के शव को कानूनी प्रक्रिया के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी की मॉर्चुरी में रखा गया है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली गिरने से हुई मौत पर राहत राशि की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें