फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: लुटेरी दुल्हन के जाल में फंसे लड़के वाले, फिल्मी अंदाज में की ठगी

Sun, 26 Nov 2023 01:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से ठगी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के समान थाना अंतर्गत आने वाले एक इलाके में एक लड़की ने फिल्मी अंदाज में दुल्हन बनकर एक लड़के के साथ ठगी की है। बताया जा रहा है कि लड़के और लड़की के बीच फोन से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था।
विज्ञापन
पीड़ित दूल्हा और लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवक शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। ठगी का शिकार हुआ दूल्हा थाने पहुंचा और लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि बीते दिनों पीड़ित युवक का विवाह तय हुआ था। शादी से पहले होने वाली ओली की रश्म किराए के मकान में रह रही युवती के यहां संपन्न हुई। इस रश्म में मिले जेवर, रकम साड़ी समेत अन्य समाग्री लेकर लुटेरी दुल्हन अपने मां के साथ चंपत हो गई। 

विज्ञापन


दरअसल, जुड़वानी निवासी अशोक तिवारी की शादी समान थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने वाली पूजा तिवारी के साथ तय हुई थी। युवती की मां ने उसके गांव के एक व्यक्ति से शादी की चर्चा की थी, उसके कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति ने अपने परिचित अशोक तिवारी का पूजा तिवारी और उसकी मां से अशोक का संपर्क कराया, जिसके बाद शादी तय हुई। बीते गुरुवार को शादी से पहले होने वाली रश्म ओली हुई। युवक के परिवार ने शादी के पहले दुल्हन को शगुन की सामग्री जेवर, रकम और अन्य समाग्री सौंपी और वहां से चले गए।

दूल्हा पहुंचा थाने, दर्ज कराई शिकायत
लेकिन ओली की रश्म होने के चंद घंटों बाद ही लुटेरी दुल्हन पूजा तिवारी अपनी मां के साथ ओली की रश्म में मिली समाग्री लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ित परिवार को लगी तो आनन-फानन में पहले तो उन्होंने ठग महिलाओं की तलाश की और जब उनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो तत्काल पीड़ित ने इसकी शिकायत समान थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए लूटेरी दुल्हन और उसकी मां की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात में लुटेरी दुल्हन के साथ उसकी मां भी शामिल
पीड़ित पक्ष ने बताया कि ओली की रश्म में जिसमें साड़ी, जेवर सहित अन्य सामान युवती को दिया गया। सामान मिलने के बाद युवती रात में ही अपनी मां के साथ गायब हो गई। सुबह इस बात की जानकारी मिलने पर युवक उसकी तलाश में आया तो मकान खाली था। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चला तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक के मुताबिक, उसने कुछ दिन पूर्व ही युवती को यह मकान दिलवाया था, जिस पर उसको पांच हजार रुपये व राशन दिया था।बहरहाल, पुलिस शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें