फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: चेकिंग के दौरान बाइक सवारों के पास से बरामद हुई हीरोइन, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Sun, 17 Dec 2023 09:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

सोहागी और चाकघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों के पास से 15 ग्राम हीरोइन जब्त की। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आए तीनों आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सोहागी और चाकघाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिक समेत दो बाइक सवार युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों के पास से 15 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। आरोपियों के पास से बरामद हुई 15 ग्राम हीरोइन की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि एक अपचारी बालक है।

विज्ञापन


15 ग्राम हीरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
दरअसल जिले के सोहागी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बाइक सवार होकर तीन युवक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चाकघाट के रास्ते होकर एमपी में प्रवेश करते हुए रीवा की ओर जाने वाले हैं  उनके पास अवैध मादक पदार्थ हीरोइन है। 

सहायक उपनिरीक्षक ने तत्काल अपने वरिष्ठ आधिकारी एसडीओपी उदित मिश्रा को मामले से अवगत करवाया। एसडीओपी ने सोहागी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ स्वास्तिका रेस्टोरेंट के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग लगाई तभी समाने की ओर से आ रहे बाइक सवार तीनों युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


सोहागी और चाकघाट थाना पुलिस की टीम ने तीनों को दबोचा 
आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 ग्राम हीरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक समेत चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कार्रवाई एसडीओपी उदित मिश्रा के नेतृत्व में की गई है। सोहागी थाना और चाकघाट थाना पुलिस की टीम ने शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें