फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी निकला नशे का सौदागर, पुलिस ने 1650 शीशी कोरेक्स के साथ किया गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 09:09 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

मऊगंज जिले में नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मऊगंज पुलिस ने एक खास अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 1650 कोरेक्स सिरप की शीशियों से भरी 14 पेटियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और रीवा रेंज के आईजी के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन
मऊगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले में नशा मुक्त समाज की ओर एक बड़ी कामयाबी मिली है। मऊगंज पुलिस ने एक खास अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1650 कोरेक्स सिरप की शीशियों से भरी 14 पेटियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और रीवा रेंज के आईजी के निर्देशन में की गई। इस तस्करी में शामिल एक राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी भी पुलिस के हाथ लगा है।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली पक्की सूचना के आधार पर मऊगंज पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोककर घेराबंदी की। जब गाड़ी की अच्छी तरह तलाशी ली गई, तो डिक्की और सीटों के नीचे छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी श्रवण सिंह (उम्र 20 साल), निवासी टिकट खुर्द, जिला सीधी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: होटल में बुजुर्ग से बनाए संबंध, वीडियो बनाकर महिला ने 24 लाख रुपए ले लिए
विज्ञापन


जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई कि श्रवण सिंह एक राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है, लेकिन वह नशे की तस्करी में भी शामिल था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी पुलिस की कार्रवाई के दौरान भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए गाड़ी और जब्त कोरेक्स सिरप को कब्जे में ले लिया है। एसपी दिलीप सोनी ने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए चलाया जा रहा अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें