फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: रीवा पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- हिंदू मुस्लिम को लड़ाने का काम किया कांग्रेस ने

Sun, 21 Apr 2024 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा

सार

सीएम मोहन यादव ने रीवा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर पूरे देश में जब-जब दंगे हुए तो कांग्रेस की सरकार ने दंगे कराए। यह बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रीवा में सीएम मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा लोकसभा का चुनाव नजदीक आते ही नेताओ के दौरे आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


रीवा के सेमरिया पहुंचे सीएम मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने देश के टुकड़े करने में बहुत फूट डाली। 1857 में हिंदू और मुस्लिमों ने अंग्रेजों से मिलकर लड़ाई लड़ी, लेकिन इस लड़ाई में अंग्रेजो ने फूट डालने का बीज बोया। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस अपनी गलतियों को याद करने के बजाय देश को ऐसे मुकाम पर लाकर छोड़ रही है, जहां लीडरशिप, सोच और समझ का अभाव है। कौन क्या कर रहा है, इसका पता ही नही चल रहा है।

नादान की दोस्ती जी का जंजाल
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जैसे कोई बस बंद पड़ी है और बस को चालू करने के लिए कोई उसको धक्का लगा रहा हो, समझदार लोग पीछे से धक्का लगाएंगे और ड्राइवर बस स्टार्ट कर लेगा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसी बस खड़ी की जिसमें ईधन तो था लेकिन धक्का लगाने के बारे में पता नहीं था। चार आगे से लगा रहे थे तो चार पीछे से धक्का लगा रहे थे। इसमें बस कैसे चलेगी. अरे ये तो नादान की दोस्ती जी का जंजाल है।
विज्ञापन


दूरदर्शन के रंग को देखकर पूरे देश में चिल्लाई कांग्रेस
सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल एक समाचार आया दूरदर्शन का लोगो का रंग को देखकर कांग्रेस हाय रे हाय रे करने लगी। अब तो हमारी टोपी भी भगवा रंग की है और कांग्रेस के झंडे में भी भगवा रंग है और देश के तिरंगे में भी भगवा रंग है। दूरदर्शन के लोगो का रंग देखकर कांग्रेस पूरे देश में चिल्लाने लगी क्या कर रहे हो, भगवाकरण कर रहे हो। जरा निगाह खोलकर तो देखो ये हमारी सूर्य संस्कृति है, हमारे राजा राम से लेकर उसके पूर्ववती काल से लेकर इस देश के किसी मंदिर में ध्वज चढ़ेगा तो भगवा रंग का ही चढ़ेगा। अगर आपको नहीं दिखाई देता है तो आप डूब मरो।

कांग्रेस सरकार ने कराए दंगे
कांग्रेस को घेरते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि वोट मांगने हम सब के पास आते हो, लेकिन इस तरह से भगवा का अपमान क्यों करते हो। यह तो केवल उनके द्वारा देशभक्त मुसलमानों को भी हिंदू मुसलमान करके लड़वाने का काम करते हैं। एक बार हो तो समझ में आए यह लगातार प्रयास करते हैं। आप लोग रिकॉर्ड देख लो, 90 का दशक याद कर लो, और उसके बाद का दशक याद कर लो। राम मंदिर को लेकर पूरे देश में जब-जब दंगे हुए तो कांग्रेस की सरकार ने दंगे कराए। यह बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है।

कांग्रेस की छाती पर लोटा सांप, राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराया 
राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह कांग्रेस के लोग जिन्होंने निमंत्रण को ठुकराया, इनके छाती में सांप लोटा और ये नहीं आए अयोध्या के अंदर भागवान रामके जय जय कार में। इनको राम नवमी अच्छी नहीं लगी भगवान राम पंडाल से निकलकर गर्भगृह में चले गए और यह दृश्य किसी को अगर खराब लगा तो वह कांग्रेस को लगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें