फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News : आकाशीय बिजली ने छीनी चरवाहे की जिंदगी, मवेशी चराते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा; गांव में पसरा मातम

Sun, 21 Sep 2025 08:56 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

MP News : नईगढ़ी थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में शनिवार शाम खेत में मवेशी चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय चरवाहे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले से सटे मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में मवेशी चराने गए चरवाहे की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया है। मृतक की पहचान रामचुआ निवासी 55 वर्षीय रामसुमेर गोंड के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान रामसुमेर गोंड गांव की गोशाला की गायों को चराने के लिए खेत पर गए हुए थे। मौसम बिगड़ने पर वे सुरक्षित रहने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी शाम पांच बजे तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ के पास गिरी। इसकी चपेट में आने से रामसुमेर गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया

विज्ञापन

घटना के समय पास में मौजूद ग्रामीण बैजनाथ साकेत ने हादसे की सूचना अन्य ग्रामीणों और परिजनों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी भेज दिया।

ये भी पढ़ें- MP News: लोगों के बीच पैदल, बाइक व बस के बाद अब ट्राइसाइकिल में दिखें मंत्री खटीक, सहजता पर दिया ये तर्क

गांवों में शोक का माहौल
इस अचानक हुई प्राकृतिक दुर्घटना से पूरे रामचुआ और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि रामसुमेर शांत स्वभाव के मेहनती व्यक्ति थे और अक्सर गांव की गोशाला की देखभाल में लगे रहते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर गहरा संकट छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain News : पिकअप वाहन पलटने से 32 मजदूर घायल, माकड़ौन के पास मच गई चीख-पुकार; इलाज जारी चालक लापता
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें