फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: पटवारियों पर हमलों का विरोध, गिरफ्तारी नहीं तो काम नहीं की हुंकार, राजस्व अमला पहुंचा कलेक्ट्रेट

Tue, 17 Jun 2025 05:45 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

सार

विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर 'गिरफ्तारी नहीं तो काम नहीं' जैसे नारों से गूंज उठा। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी ने पटवारियों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले में पटवारियों पर हो रहे लगातार हमलों के विरोध में मंगलवार को राजस्व अमले ने एकजुट होकर बड़ा कदम उठाया। पटवारी संघ अध्यक्ष संजय धर द्विवेदी के नेतृत्व में 50 से अधिक पटवारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर संजय कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


पटवारियों ने कहा कि सीमांकन जैसे विवादित कार्यों के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी न होने के कारण उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में तहसील नईगढ़ी के पटवारी अमित पांडे, बेला कमोद हल्के के बाबूलाल साकेत और छत्रगढ़ कला के कन्हैयालाल वर्मा पर हुए हमलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इन मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले भर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह ठप हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज से फेमस हुई मोनालिसा का गाना सादगी रिलीज, प्रमोशन के लिए पहुंची भोपाल, जल्द शुरू होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर "गिरफ्तारी नहीं तो काम नहीं" और "पटवारी एकता जिंदाबाद" जैसे नारों से गूंज उठा। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी ने पटवारियों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पटवारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए मामले की तत्परता से सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें