फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में बड़ा भाई बना जल्लाद, धारदार हथियार से छोटे भाई को काट डाला

Wed, 13 May 2026 11:53 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa: रीवा जिले के हरदुआ गांव में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई धर्मेंद्र कोल ने छोटे भाई गोलू कोल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, हरदुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू कोल (28 वर्ष) का अपने छोटे भाई गोलू कोल (23 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने गोलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक का शव उसके पैतृक घर पर रखा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है और फोरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच के बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी
फरार आरोपी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी शैल यादव ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत गुढ़ पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: सरकारी काम कराया, निजी घर भी रंगवाया, अब पेमेंट से इनकार!” शहडोल RTO पर ठेकेदार का बड़ा आरोप
विज्ञापन


गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें