फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: कुत्ते ने काटा तो लगा दिया स्नेक बाइट का इंजेक्शन! पर्चा देखकर उड़े युवक के होश, रीवा में गजब कारनामा

Mon, 07 Sep 2026 12:38 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का एक और आरोप सामने आया है। झिरिया निवासी आयुष सिंह का दावा है कि कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचने पर उसे कथित तौर पर सांप के काटने का इंजेक्शन लगा दिया गया। 
विज्ञापन
सुर्खियों में आया संजय गांधी अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप सामने आया है। झिरिया निवासी युवक आयुष सिंह ने आरोप लगाया है कि कुत्ते के काटने के बाद जब वह एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचा तो उसे कथित तौर पर सांप के काटने का इंजेक्शन लगा दिया गया।
विज्ञापन


कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचा था युवक
पीड़ित आयुष सिंह के मुताबिक, बीती शाम उसे कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद वह उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल से घर लौटने के बाद जब उसने अपना पर्चा देखा तो उसमें डॉग बाइट की जगह स्नेक बाइट लिखा हुआ था। पर्चे में स्नेक बाइट दर्ज होने से युवक को आशंका हुई कि उसे गलत इंजेक्शन लगाया गया है।

विज्ञापन


दोबारा अस्पताल पहुंचने पर लगाया डॉग बाइट का इंजेक्शन
आयुष का कहना है कि गांव लौटने के बाद वह दोबारा संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। यहां पर वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो दोबारा एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने की बात कही गई। इसके बाद उसने डॉग बाइट का इंजेक्शन लगावाया।  युवक ने पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करने की बात भी कही है।
विज्ञापन





ये भी पढ़ें-  एमपी: सागर में जहरीली शराब पीकर युवक ने पकड़ा काला नाग, सांप ने कई बार डसा; अस्पताल में भर्ती

दो पर्चों में अलग-अलग दर्ज है विवरण
युवक के पास उपचार से संबंधित दो पर्चे होने का दावा है। इनमें से एक पर्चे पर डॉग बाइट, जबकि दूसरे पर स्नेक बाइट लिखा हुआ है। पर्चों में अलग-अलग विवरण दर्ज होने से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें