फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Next Army Chief: रीवा के सैनिक स्कूल से पढ़े ले. जनरल द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, पिता MP में बड़े अफसर रहे

Thu, 13 Jun 2024 04:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Next Army Chief Lieutenant General Upendra Dwivedi: नए सेना प्रमुख बनने वाले उपेंद्र द्विवेदी रीवा जिले के मुडिला गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी प्रदेश के पहले माइनिंग अफसर थे। उनका तीनों बेटों को लेकर एक सपना था, जिसे उनके सभी बेटों ने पूरा भी किया था।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Next Army Chief Lieutenant General Upendra Dwivedi: विंध्य की माटी में जन्मे कई ऐसे धुरंधर हैं जो पूरे देश में धरती का ध्रुव तारा बनकर उभरे है। इसी धरती से जन्मे कई इसे सपूत हैं जो देश सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। फिर चाहे वह फाइटर प्लेन उड़ाने वालीं देश की महिला फाइटर अवनी चतुर्वेदी हों या फिर हाल ही बनाए गए भारतीय नव सेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी हो, इन वीर सपूतों ने देश के सर्वोच्च पद को हासिल करते हुए समूचे विंध्य समेत रीवा को गौरवान्वित करके दिखाया है। अब एक बार फिर विंध्य को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, रीवा के रहने वाले इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल रहे उपेन्द्र द्विवेदी को देश का नया सेना प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गई है। वह मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे की जगह लेंगे जो कि 30 जून को रिटायर होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30 जून की दोपहर को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

विज्ञापन


एमपी के पहले माइनिंग अफसर के बेटों ने पिता का सपना किया साकार 
दरअसल, नए सेना प्रमुख बनने वाले उपेंद्र द्विवेदी रीवा जिले के गढ़ स्थित मुडिला गांव के रहने वाले हैं। उपेंद्र द्विवेदी के पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी प्रदेश के पहले माइनिंग अफसर थे। उनका सपना था उनके तीन बेटों में एक बेटा डॉक्टर, दूसरा बेटा इंजिनियर और तीसरा बेटा सेना में अफसर बने। तीनों बेटों ने ऐसा करके भी दिखा दिया। श्रीकृष्ण के बड़े बेटे डॉ. पीसी द्विवेदी रीवा मेडीकल कॉलेज के डीन बनकर सेवानिवृत्त हुए हैं। दूसरे बेटे पीएस द्विवेदी भोपाल में स्थित सिंचाई विभाग में चीफ इंजीनियर रहकर सेवा निवृत्त हुए और तीसरे बेटे उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे। 

बेटी जबलपुर के शासकीय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ
श्रीकृष्ण द्ववेदी की इकलौती बेटी डॉ. पुष्पा पांडेय हैं जो जबलपुर के जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ हैं। उपेंद्र द्विवेदी वर्तमान में भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदस्थ हैं। हाल ही में उन्हें सेना प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गई है। 30 जून को वह अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन


रीवा के सैनिक स्कूल से पढ़े
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदस्थ उपेंद्र द्विवेदी को सेना प्रमुख बनाए जाने की घोषणा के बाद से समूचे विंध्यवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गौरव की बात यह भी है कि उपेंद्र द्विवेदी रीवा के सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से प्राप्त की, 5 वीं कक्षा के बाद उन्होंने सैनिक स्कूल में अपना दाखिला लिया। साल 1981 में पासआउट होकर भारतीय सेना में भर्ती हुए।

उपेंद्र द्विवेदी ने हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां
इससे पहले भी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उपेंद्र द्विवेदी जम्मू एंड काश्मीर  राइफल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं। वह इंस्पेक्टर जनरल असम राइफल्स मणिपुर अतरिक्त डायरेक्टर जनरल सेना मुख्यालय के पद को भी संभाल चुके हैं। यूनाइटेड नेशन्स के साथ ही सोमालिया साउथ अफ्रीका में भी उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया है। US आर्मी वार कॉलेज वांशीगटन अमेरिका से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है, सैशल्य देश के सैन्य सलाहकार के पद में भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह थल सेना में उप प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहें हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नवंबर 2021 में अति विशिष्ट सेवा सम्मान से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा सम्मानित था। 

नौसेना प्रमुख और थल सेना प्रमुख रीवा सैनिक स्कूल के छात्र 
बता दें की विंध्य की माटी में ही जन्मे सतना जिले के दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल के पद पदस्थ थे, उन्हें बीते कुछ महीने पहले नौसेना का प्रमुख बनाया गया था। दिनेश त्रिपाठी को नौसेना प्रमुख बनाए जाने के बाद समूचे विंध्य के लोगों ने खुद को गौरवान्वित माना। अब रीवा के रहने वाले भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को उप सेना प्रमुख के पद से पदोन्नत करके सेना प्रमुख बनाया गया है। नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी और सेना प्रमुख उपेंद्र द्ववेदी सैनिक स्कूल के छात्र थे। दोनों एक ही कक्षा में अध्यनरत थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें