फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: बीड़ा-सेमरिया मार्ग पर मौत का मोड़, अंधेरे में नहर में गिरी बाइक; दो युवकों की मौत

Wed, 07 Jan 2026 10:49 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa News: शाहपुर चौकी अंतर्गत हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
नहर में गिरने से दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के बीड़ा-सेमरिया मार्ग पर सोमवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। शाहपुर चौकी अंतर्गत हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बीड़ा-सेमरिया मार्ग पर एक मोटरसाइकिल नहर में गिरी हुई है और उसमें सवार युवक लापता हैं। सूचना मिलते ही शाहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अंधेरा होने और नहर में तेज बहाव के कारण तत्काल सर्च ऑपरेशन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक युवक को नहर से बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच सकी। हालांकि, बाकी दो युवक तेज बहाव में बह गए। इसके बाद आज सुबह एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। उप निरीक्षक विकाश पांडेय के नेतृत्व में SDRF की टीम ने नहर में सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Gwalior News: वकील सुसाइड मामला, प्रेमिका सब इंस्पेक्टर और आरक्षक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

करीब दो घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF ने नहर के ठंडे और तेज बहाव वाले पानी से दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी नहर से बाहर निकाला गया। बरामद शवों और वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि तीनों युवक रात के समय मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। अंधेरा होने और रास्ता स्पष्ट न होने के कारण बाइक सड़क से फिसलकर सीधे नहर में जा गिरी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों में मनोज विश्वकर्मा (28 वर्ष), निवासी एजी कॉलेज रोड, पडरा, थाना सिविल लाइन और शिवम विश्वकर्मा (32 वर्ष), निवासी पहाड़ी खेड़ा, जिला सतना शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें