फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन की इस्तलाबी के लिए मांगे थे पैसे

Wed, 06 Apr 2022 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने एक किसान से जमीन की इस्तलाबी के एवज में रिश्वत की माांग की थी।
विज्ञापन
15 सौ की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा लोकायुक्त ने एक पटवारी को 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा जिले के रामपुर सर्किल की नईगढ़ी तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ है। उसने किसान रमानिवास तिवारी से जमीन की इस्तलाबी दर्ज कराने के एवज में 2 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


पटवारी रामनरेश रावत के रिश्वत मांगने की शिकायत पीड़ित रमानिवास तिवारी ने लोकायुक्त रीवा से की थी। लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर मामला सही पाया गया। 
पीड़ित की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बुधवार को टीम के साथ देवतालाब तहसील नईगढ़ी पहुंचकर पटवारी को उसके प्राइवेट कार्यालय कक्ष के सामने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें