महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि युवती के पूर्व प्रेमी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लखनऊ के रहने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ उसके प्रेमी ने शर्मनाक करतूत कर दी। आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी से इतना खफा हुआ कि उसने सोशल मीडिया पर उसकी न्यूड वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी प्रेमिका को लगी तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद युवती परीजनों के साथ महीला थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
दरअसल, मनगवां थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की दोस्ती एक साल पहले लखनऊ के रहने वाले पप्पू खान से इंस्ट्राग्राम के जरिए हुई थी। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। यह प्यार इतना परवान चढ़ा कि युवती ने खुद का न्यूड वीडियो बनाकर प्रेमी को भेज दिया। जनवरी महीने में प्रेमी रीवा आया, इस दौरान वह युवती के साथ एक होटल में रुका और उसके साथ शारिरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान भी युवक ने उसके कुछ अश्लील वीडियो बना लिया और और वापस लखनऊ चला गया।
युवती की शादी कही और होने से प्रेमी हुआ खफा
अगले ही महीने युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। प्रेमिका शादी होने की खबर प्रेमी को लगी तो उसने होटल में प्रेमिका के साथ बनाए न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुरुवार को युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करया। महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।