फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: टमस नदी में डूबे तीनों युवकों का शव बरामद, प्रशासन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की

Fri, 03 Jun 2022 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले की टमस नदी में बुधवार को नाव पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई, हादसे के बाद गुरुवार को तीनों युवकों का शव बरामद किया गया। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
टमस नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले की टमस नदी में नाव पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक समारोह में शामिल होने के लिए गुदगुदा गांव जा रहे थे। युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत भडरा घाट के समीप टमस नदी में बुधवार को नाव पलटने से तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद एक युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया था, जबकि बाकि दो युवकों के शव दोपहर बाद एक ही जगह से बरामद किए गए। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

तीनों युवक सत्यम केवट, पवन कुमार केवट और रमाशंकर केवट हरदहन गांव के रहने वाले थे। युवक अपने गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुदगुदा गांव जा रहे थे, गुदगुदा गांव जाने के लिए नदी पार करके जाना पड़ता है। बताया जा रहा है कि नाव से नदी पार करने के दौरान बीच मझधार में जाकर नाम डगमगाने लगी। नाव में पांच लोग सवार थे। अचानक नाविक ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे नाव गहराई में जाकर पलट गई और सभी लोग डूब गए। नाविक और एक अन्य युवक को तैरना आता था, जिसके चलते उन दोनों ने तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन तीनों युवक तैरना नहीं जानते थे, जिसके चलते उनकी डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन रात ज्यादा होने के चलते बंद किया गया। गुरुवार को रेस्क्यू के दौरान तीनों युवकों का शव नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें