फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: मैकेनिक कंटेनर सुधार रहे थे, ब्रेक फेल होने से ट्रक ने मारी टक्कर; 3 की मौत, 2 घायल

Fri, 11 Mar 2022 12:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोहागी पहाड़ी पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो घायल बताए जा रहे हैं। यह पांच लोग मैकेनिक थे, जो नेशनल हाईवे पर किनारे खड़े कंटेनर को सुधार रहे थे। 
 
विज्ञापन
रीवा में सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा के सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 30 पर खराब पड़े कंटेनर को सतना से आए पांच मैकेनिक सुधार रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने से ट्रक ने उस कंटेनर को टक्कर मार दी। तीन मैकेनिकों की मौके पर मौत हो गई। दो घायल हैं। 
विज्ञापन


सोहागी थाना पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस समय सतना के पांच मैकेनिक सड़क किनारे कंटेनर को सुधार रहे थे। जब ट्रक ने टक्कर मारी तब कंटेनर पर काम चल रहा था। पांच मैकेनिक की टीम सतना से आकर कंटेनर पर काम कर रही थी। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, पर वे सभी सतना के हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। उनका इलाज चल रहा है। जिस जगह हादसा हुआ है, वह सड़क उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव हमेशा रहता है, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं। यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें