फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: कुलदीप को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा, पिता लोगों के बाल काटकर चलाते हैं परिवार

Mon, 14 Feb 2022 02:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कुलदीप सेन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। उन्हें रविवार को 20 लाख रुपये में खरीदा गया है। कुलदीप सीधे हाथ से मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। 
विज्ञापन
रीवा के कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख प्राइज में टीम में लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के लिए हुए ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने रीवा के गेंदबाज कुलदीप सेन को भी खरीदा है। उन्हें रविवार को 20 लाख रुपये में खरीदा गया है।  कुलदीप सीधे हाथ से मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। 
विज्ञापन


कुलदीप रीवा के साधारण परिवार से तालुक्क रखते हैं। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर रहे कुलदीप को शुरू से ही क्रिकेट में रुचि रही। पिता रामपाल सेन शहर में ही सेलून चलाते हैं। पिता रामपाल ने बताया कि कुलदीप का जन्म 1996 में हुआ था। बचपन से ही उसे क्रिकेट के प्रति लगाव था। उसकी मां गीता का चहेता कुलदीप हमेशा से क्रिकेटर बनने के सपने संजोता था। उसके क्रिकेट के प्रति लगाव को देखकर हमने भी उसे बढ़ाने का प्रयास किया। हमने अपने खर्चों में कटौती कर उसकी जरूरतें पूरी की। उसे रीवा के प्रसिद्ध विवि मैदान में खेलने भेज दिया। बता दें कि कुलदीप बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन कोच एरिल एंथोनी की सलाह पर गेंदबाजी करने लगे। लगातार मेहनत से वे रीवा संभाग टीम के बेहतर तेज गेंदबाज बन गए। 

बेंगलुरु में आइपीएल नीलामी के दूसरे व आखिरी दिन रविवार को 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर कुलदीप को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। कुलदीप तेज मध्यमगति के गेंदबाज हैं। इनकी ताकत आउटकटर इनस्वींगर है। पिता रामपाल बताते हैं कि कोच एरिल एंथोली ने उनके बेटे की बहुत मदद की है। हमारी आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं थी। सेलून से जैसे-तैसे गुजारा हो जाता था।  उनके पास बेटे को ट्रेनिंग देने के लिए पैसे नहीं थे। बेटे की क्रिकेट के प्रति दीवानी को देखते हुए एरिल एंथोनी ने उन्हें अपनी अकादमी फीस न सिर्फ माफ की बल्कि एक्स्ट्रा समय में भी वह कुलदीप की ट्रेनिंग देते थे। कुलदीप ने 2018-19 में पंजाब टीम के लिए रंजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए थे। सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी टी-20 में भी खेल का अच्छा प्रदर्शन किया। कुलदीप ने विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें