फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: नशे में कार चालक ने शोरूम में मारी टक्कर, कांच तोड़कर अंदर घुसी गाड़ी, ग्राहक और दुकानदार सुरक्षित

Wed, 18 Nov 2026 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के नए बस स्टैंड इलाके में नशे में कार चला रहे युवक ने सम्राट फैमिली शोरूम में टक्कर मार दी। कांच तोड़कर कार दुकान के अंदर घुस गई। हादसे के समय ग्राहक और दुकानदार मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। समान थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार और क्षतिग्रस्त दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा के नए बस स्टैंड इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सम्राट फैमिली शोरूम में जा घुसी। कार की टक्कर से शोरूम के सामने लगा कांच टूट गया और वाहन दुकान के अंदर तक पहुंच गया। घटना के समय शोरूम में ग्राहक और दुकानदार मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया और हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


दुकानदार दुकान बंद करने की तैयारी में जुटे थे। दिनभर का काम समेटा जा रहा था और सामान व्यवस्थित किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार दुकान के सामने पहुंची और शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। जोरदार टक्कर की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टूटे कांच के टुकड़े दुकान में बिखर गए, जबकि वहां मौजूद लोग अचानक हुए हादसे से घबरा उठे।

ये भी पढ़ें- हद है: टीवी-न पंखा, एक बल्ब जलाने वाले बुजुर्ग को थमाया 1.39 लाख का बिजली बिल; ऊपर से जेल भेजने की धमकी अलग
विज्ञापन


नशे में था चालक
हादसे में शामिल कार का नंबर MP17 ZC 6336 बताया गया है। वाहन लवकुश विश्वकर्मा नामक युवक चला रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर शोरूम में जा घुसा। घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


कार सीधे दुकान के भीतर तक पहुंच गई थी और उस वक्त कई लोग वहां मौजूद थे। ऐसे में यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था, लेकिन संयोगवश ग्राहक और दुकानदार सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद शोरूम में टूटे कांच और क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें