फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: मोहनिया घाटी में निर्माणाधीन 6 लेन सुरंग मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

Fri, 11 Feb 2022 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा-सीधी मार्ग के ट्रैफिक को बेहतर करने के लिए मोहनिया घाटी में निर्माणाधीन 6 लेन सुरंग मार्ग का कलेक्टर मनोज पुष्प ने निरीक्षण किया। सुरंग मार्ग का निर्माण पूरा हो जाने से रीवा से सीधी की बीच की दूरी लगभग 7 किलोमीटर कम हो जाएगी। रीवा और सीधी के बीच यातायात सुगम होगा।
 
विज्ञापन
6 लेन सुरंग मार्ग का कलेक्टर मनोज पुष्प ने निरीक्षण किया। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा-सीधी मार्ग के ट्रैफिक को बेहतर करने के लिए मोहनिया घाटी में निर्माणाधीन 6 लेन सुरंग मार्ग का कलेक्टर मनोज पुष्प ने निरीक्षण किया। सुरंग मार्ग का निर्माण पूरा हो जाने से रीवा से सीधी की बीच की दूरी लगभग 7 किलोमीटर कम हो जाएगी। रीवा और सीधी के बीच यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने कहा कि ये टनल का प्रोजेक्ट रीवा और सीधी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही कार्य पूर्ण हो जाएगा। रीवा तेजी से विकसित हो रहा शहर है। गुढ़ में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इससे रीवा, सीधी मार्ग पर यातायात में तेजी से वृद्धि होगी।

विशेषताओं से भरी सुरंगें
बता दें कि रीवा जिले में अद्भुत मोहनिया घाटी में निर्माणाधीन 6 लेन सुरंग मार्ग का निर्माण पूरा करने के लिए दिसंबर 2023 की अवधि निर्धारित की गई है। इसका निर्माण 30 जून 2022 तक पूरा हो जाएगा। इसकी दीवारों में वाटर प्रूफिंग के लिए प्लास्टिक कवर लगाया गया है। सीपेज से आने वाले पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की गई है। सुरंग मार्ग में तीन-तीन लेन की दो सुरंगें हैं, दोनों सुरंगों में 6 स्थानों पर सुरंग बदलने के लिए कट्स बनाए गए हैं। सुरंग में कैमरे, एनाउसिंग सिस्टम, प्रकाश तथा पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। टनल में यदि कोई वाहन रुकेगा तो कैमरे के माध्यम से कन्ट्रोल रूम को तत्काल इसकी सूचना मिल जाएगी। टनल का आगामी 100 वर्षों तक उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें