फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में अनोखी चोरी: जमीन संबंधी प्रकरण के दस्तावेज ट्रक में भरकर ले गए चोर

Fri, 11 Feb 2022 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में मोती महल के अभिलेखागार से जमीन के प्रकरण संबंधित दस्तावेजों की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि पूरा ट्रक भर के जमीनों के प्रकरण संबंधी रिकॉर्ड रिकॉर्ड रातों-रात गायब हो गया। 
विज्ञापन
जमीन संबंधी प्रकरण के दस्तावेज चोरी हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में मोती महल के अभिलेखागार से जमीन के प्रकरण संबंधित दस्तावेजों की चोरी हो गई है। इसमें 2-4 फाइलें नहीं बल्कि बताया जा रहा है कि पूरा ट्रक भर के जमीनों के प्रकरण संबंधी रिकॉर्ड रिकॉर्ड रातों-रात गायब हो गया। इस चोरी के बावजूद प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


ग्वालियर के मोती महल परिसर में बने अभिलेखागार यानी राजस्व रिकॉर्ड रूम से जमीन के प्रकरण संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। इसकी जानकारी तब मिली जब अभिलेखागार के कर्मचारी सुबह दफ्तर पहुंचे तो उन्हें तल मंजिल पर रिकॉर्ड रूम के एक बड़े कक्ष का ताला टूटा मिला। जब अंदर जाकर देखा तो जिन कपड़ों में दस्तावेजों की फाइलें बांधकर और उन पर प्रकरण का क्रमांक और स्थान का नाम लिखा होता है वह पूरे हॉल में बिखरे पड़े थे और दस्तावेजों के बड़े-बड़े बंडल गायब थे। अभिलेखागार में पदस्थ कर्मचारियों का कहना है कि सुबह यहां ट्रक के पहियों के निशान देखे गए थे। इसके पहले अभिलेखागार का हॉल जमीन के दस्तावेजों से भरा हुआ था जो अब खाली हो गया है।

इस रिकॉर्ड रूम में सन 1940 से लेकर अब तक के जमीन की रिकॉर्ड रखे जाते हैं। इस राजस्व रिकॉर्ड रूम में उन तमाम प्रकरणों के दस्तावेज रखे हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन है,  नामांतरण की प्रक्रिया में उलझे हुए हैं, या फिर कोई बड़ा संपत्ति विवाद है। पहले यहां खसरा खतौनी और आप भी रखे होते थे लेकिन अब केवल प्रकरण संबंधी दस्तावेज ही रखे जाते हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब इस राजस्व रिकॉर्ड रूम से दस्तावेजों की चोरी हुई हो, इससे पहले भी 15 जनवरी 2019 और 18 सितंबर 2021 को चोरी हुई थी।
विज्ञापन


अभिलेखागार के प्रभारी एसडीएम यूनुस कुरैशी का कहना है कि अब वहां सुरक्षाकर्मी तैनात करने की तैयारी की जा रही है। विपक्ष ने सरकार पर दस्तावेज गायब होने पर जमीनों में हेराफेरी के आरोप भी लगाए हैं। अभिलेखागार के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन से सुरक्षाकर्मी तैनात करवाने की मांग भी की है लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया आखिर महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो रहे हैं और प्रशासन इसको लेकर गंभीर क्यों नहीं है इस पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें