फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: डीईओ कार्यालय का बाबू दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबन से बहाली कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार

Thu, 03 Aug 2023 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

निलंबन की बहाली कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाबू को गिरफ्तार किया गया है। उसे दस हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
Bribe - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के  रीवा में लोकायुक्त टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के बाबू को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने निलंबन की बहाली कराने के नाम पर पचास हजार रुपये मांगे थे। पांच हजार वह पहले ले चुका था। अब दस हजार ले रहा था तभी रीवा लोकायुक्त ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रवि शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह सहायक शिक्षक संबद्ध कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी हनुमाना में पदस्थ था। उसे किन्ही कारणों से निलंबित कर दिया गया था। इस सिलसिले में वह रीवा जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा था। तभी उसे वहां विजय शर्मा सहायक ग्रेड 3 स्थापना शाखा 3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मिला। जिसने निलंबन से बहाली कराने की बात कही। साथ ही इस काम के बदले पचास हजार रुपये की मांग की। बातचीत के दौरान ही उसने रवि से पांच हजार रुपये ले लिए थे। बाकि रकम बाद में देने पर सहमति बनी थी। रवि ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त से की। 

लोकायुक्त ने छानबीन के बाद ट्रैप की तैयारी की। योजना अनुसार शिकायतकर्ता रवि शुक्ला को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुपये लेकर भेजा गया। जैसे ही उसने दस हजार रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने आरोपी विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें