फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बिना अनुमति किया जा रहा था कोपरे का अवैध उत्खनन, एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने पोकलेन मशीन की जब्त

Wed, 17 Jan 2024 02:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

तहसीलदार सौरभ शर्मा ने बताया कि आरोपी खननकर्ता द्वारा खुदाई किए गए स्थान का मूल्यांकन कर खनिज विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर राजस्व वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
पोकलेन मशीन की गई जब्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के भैरुंदा के समीपस्थ गांव निमोटा में पहाड़ों की खुदाई कर अवैध रूप से कोपरा निकाला जा रहा था। अवैध उत्खनन की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई तो वहां उत्खनन अवैध पाया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सौरभ शर्मा, नायब तहसीलदार संदीप गौड़ ने पोकलेन मशीन जब्त कर ली।  

विज्ञापन


तहसीलदार सौरभ शर्मा ने बताया कि आरोपी खननकर्ता द्वारा खुदाई किए गए स्थान का मूल्यांकन कर खनिज विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर राजस्व वसूली की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि तहसील क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी, पीएमआरवॉय, एमपीआरडीसी सहित ग्राम पंचायतों द्वारा सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले कोपरे की खुदाई ठेकेदार द्वारा कहीं लीज पर तो कहीं अवैध रूप से की जा रही है। 
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला मंगलवार को क्षेत्र के गांव निमोटा में सामने आया। जहां पोकलेन मशीन द्वारा पहाड़ के समीप उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों शिकायत पर एसडीएम एमएस रघुवंशी द्वारा राजस्व दल को कार्रवाई के लिए भेजा गया। राजस्व अमले ने कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीन को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। खुदाई की गई जगह का मूल्यांकन करने के लिए खनिज विभाग को अधिकृत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें