फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: भाजपा चलाएगी श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान; छह हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा दर्शन का मौका

Wed, 17 Jan 2024 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Shri Ram Mandir Darshan Campaign: खरगोन लोकसभा क्षेत्र के छह हजार श्रद्धालुओं को श्रीराम मंदिर के दर्शन का मौका मिलने वाला है। यह इंतजाम भाजपा करेगी। इसके लिए 22 से 25 जनवरी तक मंडल स्तर पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा शुरू करेगी श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर और रामलला के दर्शन का मौका खरगोन लोकसभा क्षेत्र के छह हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा। इसके लिए पहले तो 22 से 25 जनवरी तक मंडल स्तर पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उसके बाद श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान 25 जनवरी से 25 मार्च के बीच संपन्न होगा। इसी बीच 22 जनवरी तक गांव-नगर में चलने वाले श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, खरगोन जिले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अगली 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च के बीच लगभग छह हजार लोगों को भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान समिति के इंदौर संभाग प्रभारी प्रदीप नायर ने मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय में एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा क्षेत्र अनुसार ट्रेनों की तिथि मिलने पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का मोहल्लों में, गांव, नगर में सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा। रास्ते से स्टेशन तक के बीच आने वाले समस्त गांव में स्वागत होगा। वहीं, जाते समय हर्षोल्लास के साथ अयोध्या के लिए रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगे, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

 
स्टेशन पर होगा श्रद्धालुओं का स्वागत
संभाग प्रभारी नायर ने बताया कि प्रत्येक रेल कोच के लिए एक कोच प्रमुख बनाया जाएगा, जिसके लिए कोच प्रमुख हेतु अभी से नाम निकालकर रखेंगे। वहीं, प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में आठ प्रबंधकों की टोली भी बनानी है जो अयोध्या में आवास और भोजन व्यवस्था में सहयोग करेंगे। ये सभी कार्यकर्ता आठ दिन पहले अयोध्या पहुंचेंगे और आठ दिन बाद वापस आएंगे। ऐसे कार्यकर्ता जो प्रबंधन के कार्य में रुचि रखते हैं उनके नाम भी जिले में पंजीकृत किए जाएंगे। साथ ही मंदिर दर्शन के बाद वापस लौटने पर सभी रामभक्तों का स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा। गांव, मोहल्लों में उनके लौटने पर महाआरती और प्रसादी वितरण के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

 
22 जनवरी को मंडल स्तर पर होंगे विशेष कार्यक्रम
सामाजिक समरसता की दृष्टि से इस अभियान में अनुसूचित जाति और जनजाति बंधुओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करने की बात उन्होंने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राठौर ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी को मंडल के अंतर्गत आने वाले बड़े केंद्रों पर, चौराहों, चौपालों पर या विशेष स्थानों पर, प्रमुख धार्मिक केंद्रों पर, मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा संदर्भित कार्यक्रम होंगे जैसे मंदिरों में साज-सज्जा, महाआरती और भंडारा प्रसादी होगी, सायं आरती भव्य और दिव्य होगी। रात में घर-घर, द्वार-द्वार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। लाइटिंग डेकोरेशन कर दीपावली जैसा उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित किया जाएगा। आतिशबाजी और रोशनी का विशेष प्रबंध किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें