फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र के किसानों को राहत: कर्जदार किसान के खाते से बैंक अब नहीं रोक पाएंगे फसल बीमा योजना की राशि का भुगतान

Thu, 17 Mar 2022 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश और प्रदेश के किसानों के लिए संकट के समय में संजीवनी बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि अब अगर किसान ने बैंक से कर्ज भी लिया है तो यह राशि उसके खाते मे पहुंचेगी और उसे यह राशि दी जाएगी। अब बैंक किसान के खाते को न होल्ड कर पाएंगे और न ही एटीएम ब्लॉक कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल स्थित निवास पर आया और कृषि मंत्री पटेल का आभार व्यक्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि अब अगर किसान ने बैंक से कर्ज भी लिया है तो यह राशि उसके खाते मे पहुंचेगी और उसे यह राशि दी जाएगी। अब बैंक किसान के खाते को न होल्ड कर पाएंगे और न ही एटीएम ब्लॉक कर सकेंगे। किसानों ने इस पर खुशी जताते हुए कृषि मंत्री का आभार माना है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कृषि मंत्री कमल पटेल की तत्परता से ऐसा संभव हो पाया है कि अब किसान के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि आती है तो वह इस राशि का उपयोग अपने परिवार के गुजर-बसर के लिए कर सकता है। बीते दिनों कृषि मंत्री को किसानों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि फसल बीमा योजना की राशि उनके खातों में आई लेकिन बैंकों ने उनके खातों को होल्ड कर दिया और पैसा निकालने के लिए एटीएम ब्लॉक कर दिए हैं। फसल बीमा योजना की राशि को लिए गए कर्ज मे समायोजित कर दी गई है।

कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल की तत्परता और निर्देश पर बैंकों ने प्रदेश में किसानों को यह राशि देना शुरू कर दी है। जिस पर देवास जिले के किसान विधायक पहाड़ सिंह कनौजिया के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल स्थित निवास पर आए और कृषि मंत्री पटेल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें