फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में तेजाब पिलाकर महिला को मौत के घाट उतारा, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप

Sat, 19 Jun 2021 03:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश में एक विवाहित को एसिड पिलाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालवाले आए दिन महिला को प्रताड़ित कर रहे थे, पिछले दिनों महिला के पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक विवाहित महिला को तेजाब पिलाकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र की महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद महिला की मौत हो गई तो परिजन शव लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पति और ससुराल वालों ने तेजाब पिलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इंदौर जिले के देवली तराना के रहने वाले राजा परमार ने विवाहिता का शव लेकर रीगल चौराहा स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार की लगाई। परमार ने  बताया कि एंबुलेंस में उनकी बहन सोनाली का शव है जिसे ससुराल वालों और पति ने मार दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला को ससुरालवालों ने एसिड पिलाकर मौत के घाट उतार दिया । 26 वर्षिय सोनाली को गुरुवार  दोपहर करीब 3 बजे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार दोपहर को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले सोनाली से दहेज की मांग करते थे। इसके लिए वे आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। बीते दिनों पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने कहा कि सोनाली का एक बच्चा भी है। जिसे ससुराल वाले अपने पास रखना चाहते हैं। फिलहाल सीएसपी निहित उपाध्याय ने महिला की मौत के मामले की जांच खुद ही कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें