मारपीट में घायल अमन का अस्पताल में चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित महू रोड पर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठियों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद सुअर पकड़ने को लेकर हुआ है। आरोपी इंदौर, नागदा और उज्जैन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम महू रोड पर कुछ लोगों ने 22 वर्षीय अमन बौरासी पिता राजकुमार बौरासी, निवासी जावरा रोड के साथ लाठियों से जमकर मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन में सवार होकर फरार हो गए। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, मारपीट में घायल अमन को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी औरे जवान मौके पर पहुंचे, साथ ही अस्पताल में भर्ती अमन से भी घटना की जानकारी ली।
ये भी पढ़ें:
गर्भवती महिला लीला ने की सड़क की मांग, भाजपा सांसद बोले- तारीख बताओ... उठवा लेंगे; मंत्री भी यह कह गए
अमन ने बताया कि उसके सुअर महू रोड स्थित कृषि मंडी के आसपास घूमते हैं। बाहर से आने वाले लोग अक्सर सुअर उठाकर ले जाते हैं। उसे कुछ लोगों के आने की जानकारी मिली तो वह अपने साथियों के साथ बाइक से सुअरों को देखने के लिए निकला था। तभी रास्ते में 12-15 लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठियों व पाइप से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो फायर भी किए गए। आरोपियों का संबंध इंदौर, उज्जैन और नागदा के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:
युवक पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद को लेकर चले लाठी, डंडे और टंगी; एक गंभीर घायल
आरोपियों ने फायरिंग की तो डर गए
अमन के रिश्तेदार विशाल बौरासी (निवासी जावरा रोड) ने बताया कि मैं, मेरा ममेरा भाई अमन और तीन अन्य लोग दो बाइकों पर सवार होकर सुअरों को देखने जा रहे थे। तभी पुलिस पेट्रोल पंप के पास लोडिंग पिकअप और स्कॉर्पियो वाहन में आए लोगों ने अमन को रोका और लाठियों व पाइप से मारपीट शुरू कर दी। जब हम लोग बीच-बचाव करने गए, तो आरोपियों ने दो फायर किए। डर के कारण हम पीछे हट गए।