फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam Crime: 440 ग्राम MDMA ड्रग्स की तस्करी करते गुजरात-महाराष्ट्र के दो युवक धराए, आदतन अपराधी हैं दोनों

Wed, 09 Jul 2025 02:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र और गुजरात के निवासी हैं। उनके पास से 440 ग्राम ड्रग्स, दो मोबाइल और 3000 रुपये बरामद हुए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
रतलाम में एमडीेएम की तस्करी करते दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थ (एमडीएमए ड्रग्स) की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक महाराष्ट्र व दूसरा युवक गुजरात का रहने वाला है। इनके कब्जे से 440 ग्राम एमडीएम ड्रग्स, दो मोबाइल फोन व 3000 रुपए जब्त किए गए। 
विज्ञापन


रतलाम एसपी अमित कुमार ने बुधवार दोपहर पत्रकारवार्ता में बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत  माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति झाबुआ रोड पर ग्राम करमदी के आसपास आते रहते हैं तथा ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। वे दोनों करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर क्षेत्र में आने वाले हैं तथा एमडीएमए की बिक्री करने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें-  महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए जयस भील एकता मिशन ने घेरा शिवगढ़ थाना, सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यादव टीम के साथ वहां पहुंचे तथा घेराबंदी कर आरोपी 36 वर्षीय भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल निवासी हरिओम सोसायटी मोरवी जिला राजकोट (गुजरात) एवं 25 वर्षीय अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर निवासी नाहरा बस्ती नागपूर (महाराष्ट्र) को रजत मेकर उनकी तलाशी तलाशी लेने पर उनके पास 440 ग्राम एमडीएमए ड्रग, 3000 रुपये तथा दो मोबाइल फोन पाए गए। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/ 22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त ड्रग्स की कीमत 4 लाख 42 हजार रुपए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगवा बैनर जलाने की कोशिश, हिंदू संगठन ने जताया विरोध

पहले भी रतलाम आते रहे हैं
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया  कि वे मंदसौर जिले के दलौदा क्षेत्र से ड्रग्स लेकर आए थे तथा गुजरात की तरफ जा रहे थे। पहले भी वे ड्रग्स की तस्करी करने रतलाम आते जाते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है कि इसके पहले वह कितनी बार तस्करी कर चुके हैं। टीम में  एएसआई  शिवनाथ सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी,  सुधीर सिंह,  दिलीप रावत आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें