फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: छठ पूजा के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें किन स्टेशनों के मुसाफिरों को मिलेगा इसका फायदा

Wed, 22 Oct 2025 10:12 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

छठ पूजा पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे 23 से 27 अक्टूबर तक रतलाम मंडल से होकर अंकलेश्वर-समस्तीपुर और उधना-समस्तीपुर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
लोगो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन स्पेशल किराए के साथ किया जा रहा है। ये ट्रेनें 23 से 27 अक्टूबर तक अंकलेश्वर और उधना से समस्तीपुर के बीच अलग-अलग चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें वडोदरा, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।

विज्ञापन


रतलाम रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या 09157/09158 अंकलेश्वर-समस्तीपुर-अंकलेश्वर अनारक्षित स्पेशल–गाड़ी संख्या 09157 अंकलेश्वर समस्तीपुर स्पेशल 23 एवं 24 अक्टूबर 2025 को अंकलेश्वर से दोपहर 15.40 बजे चलेगी तथा तीसरे दिन 05.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर शाम 19.05/19.07, रतलाम स्टेशन पर रात 21.05/21.15, उज्जैन स्टेशन पर 23.40/23.45) एवं मक्सी स्टेशन पर 00.30/00.32) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09158 समस्तीपुर अंकलेश्वर स्पेशल, 25 एवं 26 अक्टूबर 2025 को समस्तीपुर से सुबह 08.30 बजे चलेगी तथा तीसरे दिन रात 02.30 बजे अंकलेश्वर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के मक्सी स्टेशन पर शाम 17.37/17.42 बजे, उज्जैन स्टेशन पर 18.25/18.30 बजे, रतलाम रात 19.52/20.02 बजे एवं दाहोद स्टेशन पर 21.22/21.24 बजे आगमन/प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदारामनगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजिपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें- दीपावली पर बुंदेलखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, खजुराहो–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09001 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन तत्काल प्रभाव से 25 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन उधना से सुबह 09.00 बजे चलेगी तथा दूसरे दिन रात 22.35 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर दोपहर 14.05/14.07 बजे, रतलाम स्टेशन पर शाम 16.05/16.15 बजे, उज्जैन स्टेशन पर 18.40/18.45 बजे एवं मक्सी स्टेशन पर 19.30/19.32 बजे बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09002 समस्तीपुर उधना स्पेशल, 24 से 27 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन समस्तीपुर से रात 02.15 बजे चलेगी तथा दूसरे दिन दोपहर 15.35 बजे उधना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के मक्सी स्टेशन पर सुबह 06.35/06.40 बजे, उज्जैन स्टेशन पर 07.23/07.28 बजे, रतलाम स्टेशन पर 08.50/09.00 बजे एवं दाहोद स्टेशन पर 10.20/10.22 बजे आगमन/प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदारामनगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजिपुर एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए यात्रीगण www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें