फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम होकर चलेगी अजमेर–हैदराबाद उर्स स्पेशल ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रहेंगे स्टॉपेज

Thu, 25 Dec 2025 08:28 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में देश भर से जायरीन ( श्रद्धालु) बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जायरीनों के आवागमन के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है। इसके तहत अजमेर-हैदराबाद उर्स स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर को अजमेर से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
उर्स विशेष ट्रेन अजमेर से चलेगी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर उर्स मेला–2025 के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेन संख्या 07730 अजमेर–हैदराबाद उर्स स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन 28 दिसम्बर 2025 को अजमेर से हैदराबाद के लिए रवाना होगी तथा भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, अकोला, नांदेड़ सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Taj Mahal Controversy: 'ताजमहल पहले मंदिर था', मंत्री विजयवर्गीय ने किया दावा; नितिन नबीन को लेकर कह दी ये बात

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 07730 अजमेर–हैदराबाद उर्स स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को अजमेर से सुबह 10.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोपहर 14:00/14:05 बजे, नीमच स्टेशन पर दोपहर 14:49/14:51 बजे, मंदसौर स्टेशन पर दोपहर 15:29/15:31 बजे, रतलाम रेलवे स्टेशन पर शाम 17:30/17:40 बजे एवं उज्जैन जंक्शन स्टेशन पर शाम 19:25/19:30 बजे आगमन व प्रस्थान होगा। यह ट्रेन भोपाल, इटारसी, अकोला होते हुए अगले दिन 29 दिसम्बर सोमवार को रात 23.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रुकेगी
अजमेर- हैदराबाद उर्स स्पेशल ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, नीमच, मंदसौर, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, अकोला जंक्शन, पूर्णा जंक्शन, नांदेड़, निज़ामाबाद, सिकंदराबाद जंक्शन एवं हैदराबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें