रतलाम में होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि दादर-नई दिल्ली और वलसाड-मऊ के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों में किया जाएगा।
नई दिल्ली-दादर-नई दिल्ली स्पेशल
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04001 दादर-नई दिल्ली स्पेशल 27 फरवरी एवं 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रात 00:05 बजे दादर से रवाना होकर अगले दिन रात 21:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी और 09:35 बजे रवाना होगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा और कोसी कलां स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर और एसी-3 टियर कोच उपलब्ध रहेंगे।
वलसाड-मऊ-वलसाड स्पेशल
ट्रेन संख्या 05018 वलसाड-मऊ स्पेशल 1 एवं 8 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर 15:10 बजे वलसाड से रवाना होकर मंगलवार रात 00:45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर रात 22:25 बजे पहुंचेगी और 22:45 बजे रवाना होगी। नागदा स्टेशन पर इसका आगमन/प्रस्थान समय 23:48/23:50 बजे रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05017 मऊ-वलसाड स्पेशल 28 फरवरी एवं 7 मार्च 2026 (शनिवार) को रात 03:45 बजे मऊ से रवाना होकर रविवार दोपहर 12:35 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन नागदा स्टेशन पर सुबह 04:28/04:30 बजे तथा रतलाम स्टेशन पर सुबह 05:15/05:25 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया भटनी, सलेमपुर और बेल्थरा रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करें।