फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम में 40 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, सीमांकन रिपोर्ट पेश करने के लिए मांगी थी घूस

Fri, 06 Dec 2024 11:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम में जमीन की सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करने के लिए पटवारी ने 50 हजार की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 40 हजार पहले देने और 10 हजार बाद में देने की बात तय हुई। योजना के अनुसार फरियादी ने उसे 40 हजार रुपये दिए, तभी लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
घूसखोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जमीन की सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करने के लिए 40 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रंगे हाथों पकड़ा है। रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पटवारी ने 50 हजार रुपए की घूस मांगी थी।  जिले के ग्राम पंचेड़ के पंचायत भवन में गुरुवार दोपहर ट्रैप की यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि फरियादी गोपाल पिता बालमुकुंद उपाध्याय निवासी पंचेड़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि भूमि के सीमांकन के बाद रिपोर्ट पेश करने के लिए पटवारी रमेशचंद्र बैरागी 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की योजना बनाई। फरियादी गोपाल ने पटवारी को पंचायत भवन बुलाया और 40 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए। जैसे ही पटवारी ने रुपये लेकर अपनी पैंट की जेब में रखे, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

10 हजार बाद में देने थे
पटवारी ने कुल 50 हजार की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 40 हजार पहले देने और 10 हजार बाद में देने की बात तय हुई। योजना के अनुसार फरियादी ने 40 हजार रुपये दिए, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में पटवारी को धर दबोचा। लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी रमेशचंद्र बैरागी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें