फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: बच्चा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, एक साल की बच्ची-आठ साल का मासूम मिला, गुजरात से जुड़े तार

Fri, 06 Dec 2024 11:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों के पास से अगवा किए गए दो बच्चें भी बरामद किए गए हैं। इन गिरोह के तार राजस्थान और गुजरात से भी जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के जावरा हुसैन टेकरी क्षेत्र से 5 दिन पहले दो बच्चों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों बच्चों को दस्तयाब कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतलाम जिले की जावरा तहसील के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित हुसैन टेकरी मेला मैदान में झोपड़ी में रहने वाली 1 साल की बच्ची और 8 साल के बच्चे का 30 नवंबर को अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इन बच्चों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने क्षेत्र में लगे 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदेहियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। टीम ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा से आरोपियों के कब्जे से अपहृत बालक और बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में बबली पति सलीम, हनीफ पिता अब्दुल रशीद, नासरा बी पति फारुख, सभी निवासी झालावाड़, और एक नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राशिद पिता शफीक शाह और उसकी पत्नी जुलेखा निवासी झालरापाटन जिला झालावाड़ के कहने पर उन्होंने हुसैन टेकरी से दोनों बच्चों का अपहरण किया था। इसके लिए उन्हें 80 हजार रुपये मिलने वाले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने राशिद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को बेचने के लिए मेहजबीन बी पति असफाक खान निवासी मेहसाणा गुजरात के पास ले जाया जा रहा था। आरोपियों के बताए अनुसार मेहजबीन को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें