फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: आतंकी फिरोज को पकड़ने वाले SI-आरक्षक को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, पुलिस मुख्यालय ने किया सम्मानित

Tue, 15 Jul 2025 05:52 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam News: रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि इन दोनों जवानों की बहादुरी से न सिर्फ एक खूंखार आतंकी पकड़ा गया, बल्कि इससे पूरे विभाग का मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
विज्ञापन
रतलाम पुलिस के जांबाज सत्येंद्र रघुबंशी और राहुल जाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलसूफा के सदस्य और पांच लाख के इनामी आतंकी फिरोज खान उर्फ सब्जी को पकड़ने वाले रतलाम पुलिस के दो जांबाजों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इस साहसिक अभियान को अंजाम देने वाले एसआई सत्येंद्र रघुवंशी को इंस्पेक्टर और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राहुल जाट को वास्तविक प्रधान आरक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन

 
जान पर खेलकर की डेढ़ साल तक निगरानी
आतंकी फिरोज की गिरफ्तारी के लिए दोनों पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ साल तक अपनी पहचान छिपाकर रेकी की। मुंह पर कपड़ा बांधकर और लंबी दाढ़ी रखकर उन्होंने फिरोज के रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी। सैकड़ों मुखबिरों का नेटवर्क खड़ा किया गया। बांसवाड़ा और अहमदाबाद तक उसकी तलाश में टीमें भेजी गईं, लेकिन आतंकी बार-बार भाग निकलता था। इस दौरान एक चूक उनकी जान के लिए खतरा बन सकती थी, लेकिन दोनों डटे रहे, पीछे नहीं हटे। पुलिस मुख्यालय ने दोनों की इस जांबाजी और अदम्य साहस की सराहना की है।

यह भी पढ़ें- Mandsaur News: शरीर पर केले के पत्ते लपेटकर जनसुनवाई में पहुंचा शख्स, पन्नालाल ने सरकार को ही दिखाया आईना
विज्ञापन

 
गिरफ्तारी के दौरान किया हमला, फिर भी नहीं हारे हौसला
दो अप्रैल 2025 को रतलाम की आनंद कॉलोनी में फिरोज अपनी बहन रेहाना के शेरानीपुरा स्थित घर में छिपा हुआ था। जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची, तो वह भागने की कोशिश करने लगा। उसने एसआई रघुवंशी और प्रधान आरक्षक जाट पर हमला कर दिया। रघुवंशी को नीचे गिरा दिया और जाट को लात मारकर गिरा दिया। फिर अंदर से कमरा बंद कर लिया और घर के पीछे बने छज्जे से कूदकर फरार होने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने पीछा नहीं छोड़ा और उसे पकड़ ही लिया। इस संघर्ष में दोनों जवानों को चोटें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
 
 

 

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आतंकी फिरोज - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया प्रेरणादायक कदम
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि इन दोनों जवानों की बहादुरी से न सिर्फ एक खूंखार आतंकी पकड़ा गया, बल्कि इससे पूरे विभाग का मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
 
अब इंस्पेक्टर बने सत्येंद्र रघुवंशी
सत्येंद्र रघुवंशी, जो फिलहाल ढोढर चौकी प्रभारी हैं, को अब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। वे 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और विदिशा जिले के रहने वाले हैं। उनकी पहली पोस्टिंग रतलाम में हुई थी और वे सालाखेड़ी, मावता व केलकच्छ जैसी चौकियों में प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Damoh: बेटे ने मां को मगरमच्छ के जबड़े से खींच निकाला, धान का रोपा धोते समय महिला को खींच ले गया था पानी में
 
राहुल जाट को मिला वास्तविक प्रधान आरक्षक का दर्जा
राहुल जाट, जो वर्तमान में बिलपांक थाने में पदस्थ हैं, को वास्तविक प्रधान आरक्षक बनाया गया है। वे 2005 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और अब तक माणक चौक, स्टेशन रोड, नामली व औद्योगिक थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2021 में उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया था, जो अब वास्तविक रूप में लागू हो गया है।
 
आतंकी साजिश का था बड़ा जाल
इस मामले की जड़ें 30 मार्च 2022 से जुड़ी हैं, जब राजस्थान के निंबाहेड़ा में रतलाम के तीन आतंकियों को 12 किलो आरडीएक्स के साथ पकड़ा गया था। वे जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे। कुल 11 आरोपियों में से 10 रतलाम के निवासी हैं, जो आतंकी नेटवर्क में सक्रिय थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें