फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आखिर क्यों रतलाम के डॉक्टर ने विधायक को दे दी गाली, जानें पूरा मामला

Fri, 06 Dec 2024 05:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिला अस्पताल में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और ड्यूटी डॉक्टर पी.एस. राठौर के बीच गुरुवार रात तीखा विवाद हुआ। विधायक ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर चर्चा के दौरान डॉक्टर पर गाली देने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मामले का वीडियो वायरल हुआ है, और विधायक ने पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। गुरुवार रात ड्यूटी डॉक्टर पी.एस. राठौर और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के बीच तीखा विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने डॉक्टर पर गाली देने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


घटना के अनुसार, विधायक डोडियार अपने क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे। मरीजों ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायत की, जिसके बाद विधायक ड्यूटी डॉक्टर से चर्चा करने उनके कक्ष में गए। यहां डॉक्टर राठौर ने बातों के दौरान गुस्से में आकर विधायक को कथित रूप से गाली दी। डॉक्टर ने पूछा, "तुम चारों में से बीमार कौन है?" इस पर विधायक ने विरोध जताते हुए कहा कि वे आदिवासी हैं और डॉक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर चौकी प्रभारी और सुरक्षा गार्डों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।

विधायक डोडियार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को उचित इलाज और रात में ठहरने की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वे अपनी स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए भी अस्पताल गए थे, लेकिन डॉक्टर के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


डॉ. राठौर और विधायक के विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया। विधायक ने पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, और विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। 

धरने पर बैठे समर्थक
गुरुवार रात रतलाम जिला चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर और विधायक डोडियार के बीच हुए विवाद और गाली गलौज के बाद शुक्रवार सुबह विधायक डोडियार अपने समर्थकों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने के लिए धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनके आवेदन पर डॉक्टर सीपी सिंह राठौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 3 (1) (ध) एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं डॉक्टर सीपी सिंह राठौड़ भी अन्य डॉक्टरों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचे और सैलाना विधायक सहित 4 अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। डॉ राठौर की शिकायत पर पुलिस ने विधायक कमलेश डोडियार, दीपक निनामा, भूरालाल देवदा और दिनेश माल के खिलाफ बीएनएस की धारा 132 में शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा 296,351 (2), 3 (5) और 3/4 डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

डॉ सीपीसी राठौर ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरुवार रात को सैलाना विधायक सहित 4 लोग आए और उन्होंने से अभद्रता और गाली-गलौज कर मुझे धमकाया जिसकी वजह से वह सीरियस मरीज को देखने आईसीयू में नहीं जा सके थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें