फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जूता-चप्पल की दुकान लगाने वाले के पास मिला तीन करोड़ का एमडीएमए, पत्नी-बच्चे भी थे साथ; मुंबई से जुड़े तार

Sat, 05 Oct 2024 03:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

एसपी अमित कुमार ने बताया कि तस्करी के मास्टर माइंड मोहम्मद नदीम की मुबंई में जूते-चप्पल की दुकान है। वहीं, दोनों आरोपी सुल्तान और इकबाल वहां मजदूरी करते हैं। महाराष्ट्र के किसी बड़े तस्कर ने इन्हें एमडीएमए लाने के लिए इस्तेमाल किया है।  
विज्ञापन
पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस ने तीन किलो एमडीएमए और अवैध डोडाचूरा के साथ मुंबई के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से जब्त किए गए एमडीएमए की कीमत 3 करोड़ 5 हजार रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपी रतलाम से एमडीएमए मुंबई लेकर जा रहे थे, इसके लिए इन्हें 27 लाख रुपये मिले थे। तस्करी के सरगना की मुंबई में जूते-चप्पल की दुकान है। किसी को शक ना हो इसके लिए उसने अपनी पत्नी और बच्चों को भी साथ में ले लिया था।   

विज्ञापन


मुंबई में चप्पल-जूते की दुकान लगाने वाले पति-पत्नी के साथ दो अन्य रतलाम से एमडी लेकर जा रहे थे। चारों कोरियर बॉय के रुप में थे। एमडी ले जाने के लिए इन्हें 27 लाख रुपए मिले है। अब पुलिस मुंबई जाकर आगे की कड़ी तलाश करेगी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं, मुंबई पुलिस भी मामले की जांच करेगी कि आरोपी एमडीएमए को कहां खपाने वाले थे।  

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर को ताल थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मुखबिर से मिली थी। उसने बताया था कि एक बड़ी खेप क्षेत्र में सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर ताल पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग व्यवस्था और नाकाबंदी की। इस दौरान दुध तलाई फंटा यात्री प्रतिक्षालय नागदा ताल रोड (चौकी खारवा कला) पर तस्करी के मास्टर माइंड मोहम्मद नदीम (27) पिता मोहम्मद आरिफ शेख, उसकी पत्नी सबा उर्फ फकिरून्निशा (26) दोनों निवासी नई मुंबई, सुल्तान अहमद (27) पिता अलीजरार पाशा निवासी मुंबई और सलमान मोहम्मद (23) पिता इकबाल खान निवासी नई मुंबई (कुरला थाना) से मादक पदार्थ जब्त किया। 
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि तस्करी के मास्टर माइंड मोहम्मद नदीम की मुबंई में जूते-चप्पल की दुकान है। वहीं, दोनों आरोपी सुल्तान और इकबाल वहां मजदूरी करते हैं। महाराष्ट्र के किसी बड़े तस्कर ने इन्हें एमडीएमए लाने के लिए इस्तेमाल किया है। इसके लिए इन्हें 27 लाख रुपये मिलने थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें