मुस्लिम समाज के लिए काजी ने जारी किया फरमान।
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में त्योहारों के दौरान हुए सांप्रदायिक विवाद को देखते हुए रतलाम के शहर काजी ने एक फरमान जारी किया है। इस फरमान में मुस्लिम समाज के लोगों को गैर मुस्लिम आयोजनों में जाने की मनाही की बात कही गई है। इस आदेश की कॉपी सोश्यल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
रतलाम, मंदसौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में गणेश चतुर्थी और ईद मिलादउननबी के जुलूस के दौरान हुए विवाद को देखते हुए रतलाम शहर काजी ने एक फरमान जारी किया है। इसके अनुसार मुस्लिम समाजजनों से नवरात्रि सहित मेला आयोजन में जाने की मनाही की है।
ये आदेश हुआ जारी
मुस्लिम समुदाय के लोगों से गरबा कार्यक्रम में न जाने की अपील करते हुए काजी ने पत्र में लिखा है कि तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और इस उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्र पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबे देखने जाएं। वक्त और हालत को मद्देनजर रखते हुए अपने घरो में रहें। बाजार, मेलों में घूमना दीन-ए-इस्लाम में जायज नहीं है। लिहाजा ऐसे गैर दीनी मामलात से सख्ती से बचा जाएं। अब काजी का यह फरमान तेजी से वायरल हो गया है।